गुना । कलेक्टर कुमार पुरूषोत्तम द्वारा वर्ष 2021 के लिए गुना जिले में तीन स्थानीय अवकाश पूर्णं दिवस के लिए घोषित किए गए हैं। उन्होंने 10 सितंबर 2021 शुक्रवार गणेश चतुर्थी, 14 अक्टूबर 2021 गुरूवार महानवमी तथा 05 नवंबर 2021 शुक्रवार गोर्वधन पूजा (दीपावली का दूसरा दिन) हेतु स्थानीय अवकाश पूर्णं दिवस के लिए घोषित किए हैं। यह अवकाश बैंक एवं कोषालय पर लागू नहीं होंगे।
